रानीतराई। परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के अवसर पर रानीतराई बस स्टैंड एवं असोगा स्थित मिनीमाता चौक में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक साहू (विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत दुर्ग) ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (सदस्य जनपद पंचायत पाटन), सत्यनारायण टिकरिहा (सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई), पी.आर. देशलहरे (सेवानिवृत्त प्राचार्य), ओ.पी. बंजारे (व्याख्याता) एवं पी.आर. बंजारे (सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी) उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास के सिद्धांतों पर चलने वाले कभी पराजित नहीं होते। उन्होंने बाबा के अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को मानवता और सामाजिक समरसता का आधार बताते हुए कहा कि इस विचार को जीवन में आत्मसात करना आज के समय की आवश्यकता है। भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए बाबा गुरु घासीदास के मार्ग पर चलकर सभी वर्गों—किसान, मजदूर, महिला और युवाओं—के हित में कार्य किया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज हालात विपरीत हो चले हैं और किसान, मजदूर, महिलाएं तथा युवा वर्ग त्रि-स्तरीय सरकार से त्रस्त और हताश नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में दिनेश साहू (सदस्य जनपद पंचायत), आशीष वर्मा, भविष्य जैन, विनोद जायसवाल, प्रिया महिपाल, राजा ठाकुर (उपसरपंच), रामेश्वर बंजारे, पी.आर. विनायक, इतवारी साहू, विष्णु वर्मा, नेतराम वर्मा, संतोषी, पूजा, गजरा श्रीवास्तव, विमला वर्मा, पवन डोगरवार, चंद्रहास चक्रधरी, धनराज साहू, संतोष पटेल, जगदीश, श्यामलाल जोशी, गजेंद्र, धर्मदास, शशि महलवार, राजेंद्र बघेल, राजेंद्र मार्कण्डेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।