पाटन। जनपद पंचायत पाटन में ग्राम सेलूद फेकारी और धौराभाठा के पंचों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण एएफसी दुर्ग ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर महेंद्र कुमार और सुरेश कापसे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने किया,उन्होंने अपने संबोधन में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ऐसे प्रशिक्षणों को आवश्यक बताया।प्रक्षिक्षण के दौरान पंचों को पंचायतों के अधिकार व कार्यप्रणाली, योजनाओं की जानकारी, ग्राम विकास की रूपरेखा और पारदर्शिता के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जनपद के पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।