ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में 8 से 16 मार्च तक नौ दिवसीय मानस यज्ञ व देवी भागवत कथा के लिए बैठक

पाटन। छत्तीसगढ़ के पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में 8 से 16 मार्च तक श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में नौदिवसीय मानस यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए समिति की बैठक मार्गदर्शक अवधेश शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

आयोजन समिति के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन मानस पाठ, देवी भागवत कथा, यज्ञ-हवन और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। ग्रामीणों की सहभागिता से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित होगा। इस अवसर पर ग्राम घुघुवा (क) की सरपंच शैलेंद्री ढालसिंह साहू, पूर्व सरपंच लोकेश साहू, समिति के वरिष्ठ सदस्य गंगाराम साहू एवं भवानी शंकर शर्मा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *