
रानीतराई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाटन ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ एवं पंचायत कमेटियों के गठन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में तेलीगुंडरा, भंसूली, डंगनिया और खम्हरिया गांवों में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नेताओं, युवाओं और महिलाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों की समस्याओं से जनता परेशान है तथा कांग्रेस को आम लोगों की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़नी होगी।
पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी और जननेता भूपेश बघेल के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू और मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर ने भी संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर प्रभारी मनीष पटेल ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार,मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर,जनपद सदस्य दिनेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भेदप्रकाश वर्मा,जनार्दन सेन जिला कांग्रेस,डा हेमंत साहू महामंत्री,दिनेश साहू,डा के के साहू,किशोर साहू,सोहन वर्मा,उत्तम साहू,महेश साहू,दानीराम तारक,सुंदर साहू,बिसहत निर्मल,गोपाल साहू,सदाराम बंजारे,रामचरण साहू,जगदीश साहू,देवेंद्र मंडल,हेमलाल साहू,भुवन यादव,बिट्टू निर्मल,महिप साहू,यशवंत साहू,टीका साहू,टिकेश्वरी साहू,सुनीति ठाकुर,सतीश साहू,अमित साहू,गिरवर तारक,परस यादव,जालम साहू,अनूप साहू,बल्लू साहू,नोहर देवांगन,हरिश्चंद्र यादव,लच्छू साहू,कामता साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।