गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में वृक्षगंगा अभियान महोत्सव में गूंजा हरितिमा विस्तार का संदेश, पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में वृक्षगंगा अभियान महोत्सव में गूंजा हरितिमा विस्तार का संदेश, पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प

जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार में सम्पन्न अखंड ज्योति एवं माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के देशव्यापी प्रयाज अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ आमलोरी में ‘वृक्षगंगा अभियान महोत्सव’ का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देव आह्वान, स्थापना, पूजन के पश्चात विश्व कल्याण की भावना से सामूहिक साधना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने सहभागिता की। इसके पश्चात कार्यकर्ता गोष्ठी में संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में शक्तिपीठ परिसर में वृक्षगंगा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित गायत्री परिजनों एवं नागरिकों से अपने-अपने गांव और क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने की अपील की गई।गौरतलब है कि वृक्षगंगा अभियान गायत्री परिवार का पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा जन-अभियान है। इसके तहत पौधों को पुत्र अथवा मित्र के समान मानते हुए उनके रोपण के साथ ही संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया जाता है।

इस अवसर पर समन्वयक अशोक सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन के सच्चे सहचर हैं। उन्होंने कहा कि आज पौधारोपण को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में पौधों को पुत्र अथवा मित्र के समान अपनाकर उनका रोपण, संरक्षण और संवर्धन करे तो गांव-गांव हरितिमा का विस्तार किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रबंध ट्रस्टी अरुण वर्मा, प्राचार्य अर्चना शुक्ला, सहायक प्रबंध ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन, कौशल आडिल, पारिव्राजक हीरालाल साहू, मनीष चंद्राकर, भागवत वर्मा, घनश्याम पटेल, पवन यादव, मनहारण साहू, महेश वर्मा, पुष्पा बंछोर, लीला सिंह, हरिश्चन्द्र साहू, दीना चंद्राकर, फालगो यादव, बीरबल वर्मा, रमा गुप्ता, अनीता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *