जामगांव आर। ग्राम पंचायत अकतई में शुक्रवार को मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकतई, चारभाठा एवं रीवागहन में कार्यरत मितानिनों को ग्राम पंचायत द्वारा उनके सराहनीय कार्यों के लिए साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद ने कहा कि मितानिनें ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इस दौरान खेमबाई साहू, मनभा बाई, रेवती साहू,किरण साहू,भाना बाई ठाकुर,जागेशवरी साहू सहित मितानिन प्रशिक्षक प्रीति सोनवानी,अमृता सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच दीपा मारकंडे,देवेंद्र साहू, पीतांबर मारकंडे,यमुना बाई,हरीश साहू,बुधियारीन बाई,कमलेशवरी ठाकुर,पुष्पा साहू, दिनेश चंद्राकर,ढालू राम, योगेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.