गांव में ही मिलेगा शहर जैसी सुविधा,फुंडा में खुला आधुनिक अस्पताल — रजनी विजय बघेल ने किया महादेव नर्सिंग होम (MNH) का शुभारंभ

पाटन । रथयात्रा पर्व के पावन अवसर पर फुंडा क्षेत्र को एक नई स्वास्थ्य सुविधा का उपहार मिला। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त महादेव नर्सिंग होम (MNH) का उद्घाटन शुक्रवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अस्पताल का शुभारंभ क्षेत्र की सम्मानित जनप्रतिनिधि और सांसद विजय बघेल जी की धर्मपत्नी रजनी-विजय बघेल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है। MNH अस्पताल से अब आसपास के ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा और विशेषकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा।”

महादेव नर्सिंग होम की विशेषताएं:

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज

24 घंटे इमरजेंसी सेवा

अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर

प्रसूति व शिशु चिकित्सा सेवाएं

कुशल डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की सेवा

उद्घाटन समारोह में डॉ. प्रफुल ताम्रकार, डॉ. विनोद रामावत, डॉ. नारायण-प्रियंका ताम्रकार, शंकर ताम्रकार, सुनीता ताम्रकार, समाजसेवी मंजूषा साहू, उपसरपंच सोहन साहू, प्रताप और श्रीकांत ताम्रकार समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे “क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक कदम” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *