सूदखोर तोमर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए; बोले—‘मैं अपराधी नहीं’; करणी सेना अध्यक्ष का एलान—7 दिसंबर को न्याय महापंचायत

सूदखोर तोमर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए; बोले—‘मैं अपराधी नहीं’; करणी सेना अध्यक्ष का एलान—7 दिसंबर को न्याय महापंचायत

रायपुर | रायपुर में सूदखोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे वीरेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में तोमर ने अपने छुपने के ठिकानों और कुछ संपत्तियों के बारे में भी जानकारी दी है।
कोर्ट में बोला तोमर—‘मैं अपराधी नहीं, परिवार को आतंकी बनाया जा रहा’
कोर्ट परिसर से बाहर लाते समय वीरेंद्र तोमर ने मीडिया से कहा, “मैं अपराधी नहीं हूं, मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे परिवार को आतंकी बताया जा रहा है। हमें जबरन टारगेट किया जा रहा है।” इस दौरान उनके समर्थकों ने केंद्रीय जेल के बाहर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। तोमर का भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है। तेलीबांधा और पुरानी बस्ती पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। दोनों भाइयों पर सूदखोरी और अवैध हथियार रखने सहित कई केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *