संघ परिवार में शोक की लहर : राष्ट्र सेवा और संगठन निर्माण के पुरोधा शान्ताराम सराफ को सांसद बघेल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, शान्ताराम का निधन संघ परिवार और पूरे राष्ट्रभक्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके देवलोकगमन से संगठन, समाज और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है स्व शान्ता राम मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे। उन्होंने अपना प्रचारक जीवन मध्यप्रदेश के सागर जिले से प्रारंभ किया। इसके बाद रायपुर विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक, मध्य क्षेत्र प्रचार प्रमुख एवं सम्पर्क प्रमुख जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा सांसद 6 से 8 सितम्बर तक कार्यशाला में भाग लेने और 9 सितम्बर को उपराष्ट्रपति चुनाव हेतु मतदान के लिए मौजूद थे। इसी बीच 5 सितम्बर को पूज्य बाबूजी शान्ताराम के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। सांसद विजय बघेल ने तत्काल एयरपोर्ट जाते समय व्ही. वाय. अस्पताल पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्री बघेल ने कहा कि सादा जीवन, उच्च विचार और कठोर तप की प्रतिमूर्ति शान्ताराम जी ने राष्ट्र सेवा, संगठन निर्माण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित किया। उन्होंने संघ की विचारधारा को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने जीवन में आत्मसात कर व्यवहार में उतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *