बेल्हारी में गणेशोत्सव पर “रंगमया”की प्रस्तुति,भाजयुमो नेता नारद ने कहा-“गणेशोत्सव सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक”

जामगांव आर। युवा गणेशोत्सव समिति बेल्हारी द्वारा बाजार चौक में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम सामूहिक आरती-पूजन के साथ भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समिति द्वारा रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या “रंगमया” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो नेता नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन को जीवंत बनाते हैं। गणेश जी की आराधना से हमें नए उत्साह और संकल्प शक्ति मिलती है।

आयोजन में सरपंच अमित अग्रवाल, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि यादमल गोलछा, ग्राम पटेल मंजुलाल भारती, नीलकंठ प्रजापति, कमलेश यादव और अभिषेक सेन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्तम रिगरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन हलधर महमल्ला ने किया। इस अवसर पर दीपांशु महमल्ला, समीर साहू,अजय साहू, खिलेंद्र बंसोड़, पुरुषोत्तम यादव, मुरली निषाद, खूबचंद बंसोड़, मुकेश साहू, भूषण चंद्राकर, गिरधारी साहू, मनीष साहू,सुरेश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *