नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-मिठाई से स्वागत,जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में सांसद बघेल बोले – “अब शासकीय स्कूल भी दे रहे हैं श्रेष्ठ परिणाम”

दुर्ग। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उमंग और उम्मीद के साथ आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जे.आर.डी. बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल थे,कार्यक्रम में विधायकद्वय ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत CEO बजरंग दुबे और जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक, माला और मिठाई से स्वागत किया गया। बच्चों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकलें वितरित की गईं।इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने कहा कि एक समय था जब शासकीय स्कूलों को कमजोर समझा जाता था, लेकिन अब ये स्कूल सीमित संसाधनों में भी प्राइवेट स्कूलों की बराबरी कर रहे हैं उन्होंने प्रधानमंत्री की पीएम-श्री योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अब व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि।शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे न चुराया जा सकता है, न ही समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और 6 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं। दिव्यांग छात्रा मानसी को राइटर की सहायता से प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विशेष सम्मान मिला। अंत में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत सभी को साक्षरता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *