जामगांव आर। आगामी 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट मण्डल द्वारा आमलोरी (गाड़ाडीह) में भव्य भूमिपूजन, शिलान्यास एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दीपोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनने जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे स्वागत-वंदन, देवपूजन और सामूहिक साधना से होगी। इसके उपरांत एक पेड मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं भोजनालय शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह संपन्न किया जाएगा। वहीं दोपहर 1 बजे से दीपावली मिलन समारोह, आशीर्वाद एवं शुभकामना संदेश का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल (सांसद, लोकसभा दुर्ग) तथा अध्यक्षता लाजेश वर्मा (प्रमुख ट्रस्टी, गायत्री शक्तिपीठ) करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथि तथा श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।