रानीतराई। शासकीय कन्या हाई स्कूल रानीतराई में शनिवार को सांसद विजय बघेल द्वारा नियुक्त अपनी प्रतिनिधि सुअंजना चक्रधारी का गरिमामय स्वागत किया गया।
विद्यालय पहुँचने पर शाला प्रबंधन समिति (SMDC) के अध्यक्ष महेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू, पूर्व उपसरपंच शशिप्रभा टिकरीहा, वर्तमान उपसरपंच राजा ठाकुर, भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन तथा पंचायत के सभी पंचगणों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विद्यालय परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सुअंजना चक्रधारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके मार्गदर्शन में शाला के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में नई ऊर्जा का संचार होगा।