दुर्ग-पाटन-रानीतराई-बेल्हारी-धमतरी मार्ग बस संघ का गठन, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन

दुर्ग। दुर्ग जिला बस यूनियन संग के मुख्यालय में आज दिनांक 16 अगस्त 2025 को आयोजित विशेष बैठक में दुर्ग-पाटन-रानीतराई-बेल्हारी-धमतरी मार्ग बस संघ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन संग के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों और परिवहन से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें अध्यक्ष – फहीम खान,उपाध्यक्ष – अरविंद ,महासचिव – धनराज साहूकोषाध्यक्ष – भीम बनाये गए । संघ के गठन को लेकर उपस्थित सदस्यों ने इसे क्षेत्रीय परिवहन व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी मार्ग बस संचालन को सुचारू व व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *