बच्चों में दिखा खेल के प्रति उत्साह और जोश, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत —
जामगांव आर । दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव बी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बड़ी हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्राथमिक शाला नवागांव परिसर में आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के साथ हुआ।।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच कविता साहू, उपसरपंच छगनलाल साहू, भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं युवा नेता अभिषेक सेन और पंच लेखराम साहू मंचासीन रहे। ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की इस पहल में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न खेलों में बच्चों ने जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। फुगड़ी प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गेड़ी दौड़ में सूर्या विजेता रहे, दौड़ प्रतियोगिता में तामेश्वर ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कुर्सी दौड़ में ऋतू साहू ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।।सरपंच श्रीमती साहू ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल की अपार प्रतिभा छिपी हुई है, बस उन्हें अवसर और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। विजेता बच्चों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। भाजपा युवा नेता अभिषेक सेन ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
महोत्सव में संकुल समन्वयक चंद्रशेखर देवांगन, रोजगार सहायक भीष्मकुमार साहू, मंडल शिक्षक रवि कुमार, मोनिषा साहू, चुम्मनलाल साहू, पंकज यादव, उदय साहू, दिलीप नेताम, देवराज साहू, ऋषभ, सुभाष साहू एवं उमेश साहू सहित सैकड़ों ग्रामीणजन और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और ग्रामीण समाज के खेल के प्रति बढ़ते जुड़ाव को देखकर उपस्थित सभी जन गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।