
भिलाई। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित पार्टी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं तथा जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांसद बघेल ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के विकास, सुशासन और मजबूत संगठन पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम भाजपा की नीतियों और जनहितकारी कार्यों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को विशेष रूप से सराहा और कहा कि उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण ही इस जीत की असली ताकत है। विजय बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए इसे “जनता और संगठन की संयुक्त जीत” बताया।