
पूर्व भारतीय क्रिकेटर के निवास पहुंचकर किया अभिनंदन, खेल जगत में योगदान को बताया अविस्मरणीय
भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई के गौरव एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राजेश चौहान के हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पहुंचकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद ने राजेश चौहान को गमछा पहनाकर अभिनंदन किया और भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। सांसद विजय बघेल ने कहा कि राजेश चौहान ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से न केवल भिलाई, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और खेल के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
इस दौरान दोनों के बीच खेल, समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सांसद ने राजेश चौहान के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें खेल जगत की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, चन्ना केश्वलु, योगेश सिंह, शशि भगत, निशु पांडे, रजनीकांत अग्रवाल और अमित पहुजा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने राजेश चौहान का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल व्यक्तित्व और खेल उपलब्धियों की सराहना की।