राष्ट्रपति के विदेश दौरे से लौटेंगे सांसद विजय बघेल, 1 अगस्त को माना एयरपोर्ट से भिलाई तक होगा भव्य स्वागत

राष्ट्रपति के विदेश दौरे से लौटेंगे सांसद विजय बघेल, 1 अगस्त को माना एयरपोर्ट से भिलाई तक होगा भव्य स्वागत

मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा में भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने थे दुर्ग सांसद, भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी..
दुर्ग
। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ राजकीय विदेश यात्रा से लौटने पर 1 अगस्त को भव्य स्वागत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र ने इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। भाजपा की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, सांसद विजय बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा के लिए भारतीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया था। पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति के विदेश दौरे में केवल चुनिंदा जनप्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है।

बताया गया कि इस उच्चस्तरीय राजकीय यात्रा का उद्देश्य भारत और इन तीनों यूरोपीय देशों के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति तथा रणनीतिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाना था। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का भी प्रतिनिधित्व किया। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि सांसद विजय बघेल के स्वागत का कार्यक्रम 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 1 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट), रायपुर से शुरू होगा। इसके बाद स्वागत रैली राम मंदिर रायपुर, कुम्हारी, चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, पावर हाउस, मोरया टॉकीज, सुपेला, सेक्टर-5 चौक और ग्लोब चौक होते हुए उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचेगी, जहां कार्यकर्ताओं और अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस स्वागत समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सांसद विजय बघेल का अभिनंदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *