“रायपुर में एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का आगाज — मुख्यमंत्री ने बाइक चलाकर युवाओं को दिया ‘सेफ ड्राइविंग’ का संदेश,कहा-सड़क पर नहीं ट्रैक पर दिखाएं अपना दम”

“रायपुर में एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का आगाज — मुख्यमंत्री ने बाइक चलाकर युवाओं को दिया ‘सेफ ड्राइविंग’ का संदेश,कहा-सड़क पर नहीं ट्रैक पर दिखाएं अपना दम”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को इंजन की गड़गड़ाहट और युवाओं के जोश से गूंज उठेगा।
यहाँ छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि युवाओं को ‘सुरक्षित ड्राइविंग’, ‘हेलमेट पहनने’ और ‘सड़क पर रेसिंग से बचने’ का सामाजिक संदेश देना है।

आयोजन से पूर्व सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को सुरक्षा का संदेश दिया। उनका यह ऊर्जावान रूप देखकर युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री ने कहा —“युवाओं में ऊर्जा है, पर उसे दिशा देना हमारी जिम्मेदारी है। बाइक चलाना जुनून हो सकता है, लेकिन सुरक्षा उसकी पहली शर्त है। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का हर युवा हेलमेट पहने, नियमों का पालन करे और ट्रैक पर अपने सपने पूरे करे — सड़क पर नहीं।

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देगा —हम चाहते हैं कि रफ्तार जुनून बने, जोखिम नहीं — यही इस चैम्पियनशिप की असली सोच है।

इस दो दिवसीय चैम्पियनशिप में देशभर के शीर्ष राइडर्स हिस्सा लेंगे। एमआरएफ जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के सहयोग से यह आयोजन छत्तीसगढ़ को देश के मोटर स्पोर्ट्स मानचित्र पर नई पहचान दिलाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *