एक पेड़ माँ के नाम” — बटरेल सोसायटी परिसर में हरेली पर्व पर हरियाली और मातृ सम्मान का अनोखा संगम

जामगांव आर। हरेली तिहार के अवसर पर ग्राम बटरेल में एक अनूठी पहल के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बटरेल सोसायटी परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामवासियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर मातृसम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष एवं सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू ने की। इस अवसर पर प्रबंधक खोमेश कुमार वर्मा, सह प्रबंधक चुम्मन लड़वन, नीलकंठ पटवारी, बूथ अध्यक्ष किरण यादव, देवेंद साहू, उपसरपंच बसंत साहू, दिनेश देवांगन, आनेश्वर साहू, गोविंद साहू, खो मसिंह ठाकुर, रविन्द्र साहू, कुमार ठाकुर, राजेंद्र निर्मलकर, खोमेंद्र साहू सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मौके पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि माँ जीवन की पहली गुरु होती है, और पेड़ धरती माता का श्रृंगार। यह अभियान दोनों का आदर एक साथ करता है यह प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वृक्षों के रूप में माताओं की स्मृति को जीवंत करने वाली इस पहल ने सभी को भावुक कर दिया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष रूप में विकसित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *