“जिला साहू संघ दुर्ग के चुनाव में नंदलाल साहू की जीत, फिर बने जिला अध्यक्ष”

“जिला साहू संघ दुर्ग के चुनाव में नंदलाल साहू की जीत, फिर बने जिला अध्यक्ष”

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग के सांगठनात्मक चुनाव में पूर्व अध्यक्ष नंदलाल साहू ने विजयी होकर पुनः जिला अध्यक्ष के पद पर कब्जा किया। उनके समर्थकों और संघ के सदस्यों ने इस जीत का जोरदार स्वागत किया,चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें नंदलाल साहू 114 मतों से विजयी घोषित किये गए, उन्हें समाज के सदस्यों का भारी समर्थन मिला। उन्होंने अपने पुनः निर्वाचित होने के बाद कहा कि वे संघ के विकास, सामाजिक कल्याण और सदस्यताओं के विस्तार हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। चुनाव में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके विजयी होने पर बधाई दी और आगामी कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *