“नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, राहुल-सोनिया के खिलाफ ED की चार्जशीट पर सियासी घमासान”

YC न्यूज़ डेस्क। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCCs) को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनता को सच्चाई से अवगत कराना जरूरी है।

ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के नाम शामिल किए हैं। आरोप है कि इन नेताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अवैध तरीके से धन का लेन-देन किया। ईडी ने इस केस में अब तक 64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है। चार्जशीट पर सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

कांग्रेस पार्टी ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है और केंद्र सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *