जामगांव (आर) में 14 मई से होगी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार…

जामगांव आर । दुर्ग के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम जामगांव (आर) में आगामी 14 मई से 19 मई तक रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जामगांव क्रिकेट क्लब (JRCC) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्थानों से टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹25,000 की राशि प्रदान की जाएगी, वहीं द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹7,000 निर्धारित है। विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क ₹1500 निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट कैच, बेस्ट फील्डर जैसे विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ग्रामीण खेलप्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है।

मैच का संचालन DJ एवं चियरलीडर्स की उपस्थिति में रोचक अंदाज में किया जाएगा। आयोजन स्थल पर रोशनी की व्यवस्था लक्ष्मी रेडियो लाइट डेकोरेशन द्वारा की जाएगी और कॉमेंट्री की कमान राहुल कुलदीप,नोहर नेताम और डेनिस साहू संभालेंगे। आयोजन समिति से मिली जा जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है, और सभी मैच नॉकआउट पद्धति पर खेले जाएंगे। 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुनी चन्द्राकर, उपाध्यक्ष तुषार साहू, सचिव शुभम साहू तथा कप्तान नितिन सोनबोई, उपकप्तान धीरज साहू एवं संरक्षक ज्योतिष यादव और ऋषभ चन्द्राकर आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *