जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के ग्राम मर्रा स्थित सेजस विद्यालय परिसर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कबड्डी एवं भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर की शुरूवात हो गई है। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दुर्ग द्वारा किया गया है। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री खिलेश वर्मा, अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति सेजस मर्रा तथा श्री संतोष कुमार यादव, पीटीआई मर्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह प्रशिक्षण शिविर शासकीय हाई स्कूल मर्रा के मैदान में आयोजित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक संचालित हो रही है । शिविर में कबड्डी एवं भारोत्तोलन खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बालक एवं बालिकाएं दोनों ही इस शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण देने के लिए श्री भरत लाल ताम्रकार (के.आइ.सी. प्रशिक्षक, मर्रा) एवं श्री संतोष कुमार यादव (पीटीआई, मर्रा) उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने खेलों में रुचि रखने वाले सभी विद्यार्थियों से शिविर में भाग लेने की अपील की है, जिससे वे खेलकूद में निपुणता प्राप्त कर सकें और अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।