संगठन में बढ़ा कद: नेतराम निषाद बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग प्रभारी,क्षेत्र में हर्ष, भाजपाइयों ने दी बधाई

जामगांव आर। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व संगठन सहायक नेतराम निषाद को भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। जिम्मेदारी मिलने के पश्चात नेतराम निषाद ने पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ सन्नीकार कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गौरतलब है कि नेतराम निषाद पूर्व में भाजपा संगठन सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रहते हुए भी संगठन और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *