
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर के महिला मोर्चा संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन ने जामगांव आर निवासी सक्रिय कार्यकर्ता नंदिनी साहू तथा ग्राम औरी निवासी भानुप्रिया साहू को महिला मोर्चा मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा है। दोनों कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के बाद भाजपा मंडल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त महामंत्री संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्रीद्वय निर्मल जैन एवं पूरनेन्द्र सिन्हा ने कहा कि नंदिनी साहू और भानुप्रिया साहू लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।