मानस शक्ति केंद्र सेलुद का नवगठन सम्पन्न — सक्रियता और प्रतिबद्धता की नई शुरुआत,परमानंद साहू अध्यक्ष बनाये गए…

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र सेलुद क्रमांक 4 की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ग्राम सांतरा (फूंडा) में आयोजित की गई। यह बैठक शक्ति केंद्र अध्यक्ष दीपक बारले की सहमति एवं उपस्थित पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से बुलाई गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार और सक्रियता सुनिश्चित करना था। बैठक में सभी की सहमति से मानस शक्ति केंद्र सेलुद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में हेमलाल साहू (परसाही) वेदराम साहू (धौराभाठा) दीपक बारले (मटंग) परदेशी राम साहू (अचानकपुर) अशोक मढरिया संरक्षक मनोनीत किये गए । बैठक में सर्वसम्मति से परमानंद साहू को अध्यक्ष बनाये गये, उपाध्यक्ष युमन साहू, सह सचिव तोरण लाल वर्मा कोषाध्यक्ष लीलाधर साहु, मीडिया प्रभारी अनिल यादव मनोनीत किये गए । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व की कार्यकारिणी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। शेष रिक्त पदों पर चयन शक्ति केंद्र की सक्रियता के आधार पर किया जाएगा।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी तहसील मानस संघ पाटन के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए संगठन की गरिमा और सक्रियता को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। इस दौरान जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा सहित मानस संघ से जुड़े सदस्य गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित पदाधिकारियों के जय सियाराम उद्घोष और संगठन की एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *