जामगांव आर। उपतहसील जामगांव आर में नगर व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय युवा व्यवसायी अभिषेक चन्द्राकर को व्यापारी संघ का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके चयन पर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर देखी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक चन्द्राकर ने मौके पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारी संघ की एकता और मजबूती मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं और स्थानीय व्यापार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। सभी साथियों का विश्वास और सहयोग मेरे लिए प्रेरणा है।
बैठक में नगर के वरिष्ठ व्यापारी अंगेश्वर साहू, डॉ. धर्मेंद्र निर्मल, अनिल देवांगन, विजय चन्द्राकर, राधेश्याम राठी, दिनेश केला, नरोत्तम साहू, आशीष कोचर, रमेश केला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समुदाय के सदस्य उपस्थित थे ।