“भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई में नई टीम का ऐलान: समद कुरैशी बने जिला अध्यक्ष,अब्दुल नासिर एवं परवेज सलमानी को महामंत्री की जिम्मेदारी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मख़मूर इकबाल खान की सहमति से की गई।
इसके साथ ही संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी रामजी भारती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में यह सूची जारी की गई।
घोषित कार्यकारिणी में समद कुरैशी को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनवर वहाब, जहांगीर हुसैन, तारिख खान, गुरुमीत सिंह राजा गिल, रमजान खान एवं मो. आरिफ को नियुक्त किया गया है।

जिला महामंत्री पद पर परवेज सलमानी एवं अब्दुल नासिर को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिला मंत्री के रूप में सन्नो खान, मो. जावेद, मीर अली, हर्षप्रीत सिंह, इला कोववीन एवं कॉमिल रॉबर्ट को नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख पदों में अजय जैन को जिला कोषाध्यक्ष, अजहर कुरैशी को सह-कोषाध्यक्ष, मो. हनीफ हाजी को कार्यालय मंत्री, वसीम बाबा को मीडिया प्रभारी एवं मो. जाबीर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिनेश माखिजा को आईटी सेल प्रभारी, हितेश जैन को ‘मन की बात’ प्रभारी, मो. अनवर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इस्माइल रजा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषणा के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिसमें मो. इरफान (सुपेला), मुखविंदर सिंह (वैशाली नगर), लवली सिंह (कैंप), अंशदीप सिंह अंशु (खुर्शीपार), प्रभुवेल सैमसंग, अनवर अली (जामुल), रंजीत सिंह छाबड़ा (भिलाई-3), फिरोज खान (अहिवारा), बलजीत कौर (चरौदा), तनवीर अहमद (कोहका), अमजद खान (मुरमुदा) एवं जी अमर (पश्चिम मंडल) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *