छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह दिनांक 31 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ रहे। समारोह की अध्यक्षता राजेश चटर्जी, संभाग प्रभारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर चन्द्राकर प्रांतीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन, जागेन्द्र साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन तथा श्वेता यादव अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण महेन्द्र कुमार साहू, संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन एवं अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ललित बिजौरा, प्रांतीय सह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन टिकेन्द्र नाथ वर्मा, संरक्षक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन द्वारा किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ कर्मचारियों के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग एवं एकता को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य अतिथि कमल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती तथा शासकीय कार्यों को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा उन कर्मचारी एवं अधिकारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने गत वर्ष अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

कार्यक्रम में हेमंत कुमार वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन, छाया वर्मा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी पाटन, भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं जिला मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग, श्रीमती रोशनी धुरंधर, चंचल द्विवेदी, गिरधर वर्मा, वरुण साहू, पूर्णनेंद्र बंछोर, कन्हैया लाल मन्नाड़े, प्रमेश साहू, प्रदीप चंद्राकर, हीरा सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार साहू सहित कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *