नारायणपुर (घुघवा क ) में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

पाटन। ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से नव दिवसीय मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 7 मार्च को कलश यात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम 16 मार्च तक चलेगा। आयोजन के पहले दिन यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा, नेवनारा बेरला और सहायक आचार्यों की उपस्थिति में मुख्य यजमान कमलनारायण शर्मा द्वारा प्रायश्चित पूजन किया गया। इसके बाद गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली।

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गांव के मुख्य तालाब से जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बाद यज्ञ स्थल पर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी स्थापना की गई और धार्मिक अनुष्ठानों की विधिवत शुरुआत हुई। आयोजन समिति श्री मंगल मूर्ति मारुति यज्ञ सेवा समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा में शामिल होने तथा पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और कथा प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *