हनुमान भक्ति में डूबे निपानी-ओदरागहन, कांग्रेस नेताओं ने मांगी खुशहाली का आशीर्वाद

जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम निपानी एवं ओदरागहन में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया, जहां पंडितों ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। पूरे दिन क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा रहा।
सांध्यकाल में आयोजित मानसगान एवं पंडवानी की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने भक्ति संगीत और रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम एवं वीर हनुमान की महिमा का गुणगान किया। वीर हनुमान मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य दिनेश साहू, जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा, लक्ष्मीनारायण गंजीर, कुलेश्वर प्रसाद साहू एवं होमेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर योगेश साहू, अशोक साहू, लक्ष्मी साहू, गौरव सिन्हा, संतोष सिंह ठाकुर, धनेश सिन्हा, लोकेश, राहुल रघुवंशी, अजय साहू, रवि साहू, ओमप्रकाश रघुवंशी, दीपक रघुवंशी, ईशु सिन्हा, छत्रपाल सिन्हा, प्रीतम रघुवंशी, सन्नी सिन्हा, मिथलेश सोनकर, मिलाप साहू, कुलेश साहू, भावेश साहू, सोनू साहू, राहुल साहू, हेमंत सिन्हा, लोकनाथ रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *