बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़ में भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 क्रांतिकारी सुधार लागू किए गए हैं. बुधवार को बलौदाबाजार जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में इन सुधारों की जानकारी दी गई. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा ने इन सुधारों को भूमि स्वामी, किसानों और आम लोगों के लिए समय, शक्ति और धन की बचत करने वाला कदम बताया.
अब रजिस्ट्री के बाद सीधे नामांतरण, नहीं होगी फर्जीवाड़े की गुंजाइश:मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाया है. अब रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः संपन्न होगी. लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. साथ ही आधार आधारित सत्यापन से फर्जी रजिस्ट्री की संभावनाएं भी खत्म होगी. जिससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी.