अरबेनाइट्स स्कूल भिलाई में पोषण वाटिका एवं माइक्रो ग्रीन प्रशिक्षण आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के गुर

अरबेनाइट्स स्कूल भिलाई में पोषण वाटिका एवं माइक्रो ग्रीन प्रशिक्षण आयोजित, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के गुर

दुर्ग, 14 जून 2026। भिलाई के मॉडल टाउन स्थित अरबेनाइट्स स्कूल में द सहायक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा पोषण वाटिका एवं माइक्रो ग्रीन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनजीओ स्कूल के प्रशिक्षु सोनाली देशमुख, डॉ. अनघा आगाशे एवं महेन्द्र कुमार सिन्हा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षक पीयूष सोनी ने पोषण वाटिका की स्थापना, उसके रखरखाव तथा घर-घर में पौष्टिक सब्जियों और हरी पत्तेदार फसलों के उत्पादन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो ग्रीन के स्वास्थ्य लाभ, पोषण मूल्य एवं कम स्थान में इसके उत्पादन की तकनीकों से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने और स्वावलंबी पोषण व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *