“पुरानी यादें, नए संकल्प” — घुघुवा विद्यालय में आयोजित हुआ पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन

“पुरानी यादें, नए संकल्प” — घुघुवा विद्यालय में आयोजित हुआ पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन

पाटन। शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घुघुवा में शनिवार 25 अक्टूबर 2025 का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। विद्यालय परिवार ने अपने पूर्व छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सम्मान में एक भावनाओं से भरा पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन आयोजित किया। सुबह 9 बजे सरस्वती पूजन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान पुराने शिक्षक और लगभग 20 वर्ष पूर्व के विद्यार्थी अपने-अपने क्लासरूम में जाकर बीते स्कूल के दिनों को याद करते दिखे। हंसी, भावनाएं और स्मृतियां कैमरों में कैद होती रहीं।

इसके बाद कार्यक्रम का अगला चरण “दौलत वाटिका”, करगा (गभरा) रिसोर्ट में संपन्न हुआ। यहां सभी पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का साल, श्रीफल, पौधा और भगवान श्रीराम के फोटोग्राफ से सम्मान किया। स्वर्गवासी शिक्षकों एवं साथियों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। मंचीय परिचय सत्र में हर पूर्व छात्र-छात्रा ने अपने जीवन की उपलब्धियां साझा कीं, वहीं शिक्षकों ने अपने आशीर्वचनों में मेहनत, ईमानदारी और संस्कारों को जीवन की सच्ची पूंजी बताया।

सभी प्रतिभागियों ने कहा कि यह मिलन समारोह केवल स्मरण नहीं, बल्कि जीवन जीने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला रहा। पुरानी यादों की खुशियां शब्दों में नहीं बयां की जा सकीं — “सच्चे संबंधों के आगे सभी सुख छोटे लगते हैं।” कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्राचार्या किरण बाला वर्मा, बुलबुल दास, सुषमा परगनिया, चेलाराम नायक, रघुनाथ साहू, अनीता चंद्राकर सहित अनेक शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *