
शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी,गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को नमन कर ग्रामीणों ने अर्पित की पुष्पांजलि
जामगांव आर। ग्राम पंचायत जामगांव आर में 2 अक्टूबर को आयोजित ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज कराई। ग्रामसभा की शुरुआत गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर हुई। सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने दोनों महापुरुषों के राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण करते हुए ग्रामीणों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद बाजार स्थल में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम के प्रत्येक वयस्क और जागरूक मतदाता को ग्रामसभा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। ग्रामसभा ग्रामीणों को अपनी बात रखने और गांव के विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखने का महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करती है। उन्होंने वीबी-जी राम-जी योजना के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी।
ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार ने शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे में शामिल विभिन्न विषयों की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी तथा योजनाओं एवं पंचायत से जुड़े प्रावधानों के बारे में बताया। उपसरपंच मुकेश साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूकता के साथ ग्राम पंचायत के कार्यों में सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में प्रशासन और पंचायत के साथ ग्रामीणों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कन्हैया लाल साहू,सुरेश जैन,रिंकी कोसरे,तीरथ चंद्रकांर,आशीष जैन,नंदनी साहू,रामकृष्ण साहू,रघुवर सेन,दिनेशवरी साहू, सुनील चंद्राकर,मुकेश पटेल, गजाधर साहू,चंद्रकिशोर चंद्राकर,नोहर नेताम,आनंद यादव, राजेंद्र साहू,हेमलता चंद्राकर,गणेश राव, जितेंद्र साहू, चंद्रप्रकाश पवार,सुनीता साहू,रिखी ठाकुर, मोहन चंद्राकर,अमृत यादव, चंचल निर्मलकर,गेमेशवरी देवांगन,सुनीता ठाकुर, टीकाराम साहू, श्यामऋषि चंद्राकर,पुनीत साहू, रोमलाल चंद्राकर,खोमलाल साहू, प्रेमलाल निर्मलकर,नेहरू चंद्राकर,सोमनाथ साहू, प्रीतम चंद्राकर,हेमंत ठाकुर, मुन्ना यादव,भावना साहू, परमेश्वरी साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
.