रायपुर, 05 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 08 जनवरी (गुरुवार) को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का त्वरित, संवेदनशील एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।