पाटन। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु “कैरियर गाइडेंस महाकुंभ (संस्करण 2.0)” का आयोजन 11 जनवरी 2026, रविवार को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में किया जाएगा। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद युवा अभ्युदय समिति, पाटन के तत्वावधान में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में CGPSC के टॉपर्स एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी छात्र–छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव, रणनीति व सफलता के सूत्र साझा करेंगे। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में CGPSC प्रथम रैंक प्राप्त श्री देवेश प्रसाद साहू (डिप्टी कलेक्टर),द्वितीय रैंक प्राप्त श्री स्वप्निल वर्मा (डिप्टी कलेक्टर),तृतीय रैंक प्राप्त श्री यशवंत कुमार देवांगन (डिप्टी कलेक्टर) तथा चतुर्थ रैंक प्राप्त श्री पोलूराम साहू (डिप्टी कलेक्टर) युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में सुश्री साक्षी वर्मा (16वीं रैंक, DSP), श्री राजेश साहू (18वीं रैंक, DSP),
सुश्री मोनिका वर्मा (78वीं रैंक, राज्य कर निरीक्षक),
सुश्री यामिनी सिदार (378वीं रैंक, DSP), श्री योगेन्द्र निर्मल (32वीं रैंक, नायब तहसीलदार), श्री अमन कुमार वर्मा (35वीं रैंक, अधीक्षक भू-अभिलेख), श्री आदित्य चंद्राकर (46वीं रैंक, अधीक्षक भू-अभिलेख) एवं श्री अपूर्व मिश्रा (98वीं रैंक, राज्य कर निरीक्षक)उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में श्री दानेश्वर साहू (DSP, दुर्ग), श्री शैलेन्द्र बांधे (राज्य कर सहायक आयुक्त), श्री सौरभ जामुलकर,श्री नागेश साहू तथा श्री शिवम देवांगन (सहकारी निरीक्षक) भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रथम वर्ष की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। समिति ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे इस आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक साझा करें और युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।