दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी, जिला दुर्ग द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 मई 2025 (शुक्रवार) को शाम 6 बजे से राजेन्द्र पार्क, दुर्ग में सम्पन्न होगा।
यह प्रदर्शनी रानी अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा, शासन, धर्म और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को समर्पित होगी। प्रदर्शनी में उनके जीवन दर्शन, ऐतिहासिक कार्यों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को चित्रों, आलेखों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान. सुश्री सरोज पांडेय के करकमलों से होगा,कार्यक्रम में सांसद दुर्ग विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक ईश्वर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महापौर अल्का बाघमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
भाजपा जिला संयोजक दिलीप साहू, सदस्य दिव्या कलिहारी एवं शैलेन्द्र शेन्डे ने समस्त नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से इस प्रेरणादायक प्रदर्शनी में सहभागिता की अपील की है।