
जामगांव आर। भारत माता की सेवा करते हुए कर्तव्य निर्वहन दौरान वीरगति को प्राप्त अमर शहीद डोमेश्वर साहू जी की 8वीं पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल जामगांव आर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम उमरपोटी पहुंचक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों से मुलाक़ात किया। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद डोमेश्वर साहू अमर रहें के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने शहीद डोमेश्वर साहू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देशभक्त अमर शहीद डोमेश्वर साहू जी का सेवा, साहस और बलिदान हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि उमरपोटी की यह पावन धरती धन्य है, जहां डोमेश्वर साहू जैसे वीर देशभक्त ने जन्म लिया। भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ ने कहा कि अमर शहीद डोमेश्वर साहू जी का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कमलेश साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर, लुभम बंछोर, अध्यक्ष भाजयुमो जामगांव आर मंडल, कौशल गंजीर, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा जामगांव आर मंडल, महेश साहू, मीडिया प्रभारी भाजपा जामगांव आर मंडल, अभिषेक सेन, उपाध्यक्ष भाजयुमो जामगांव आर मंडल, पंकज साहू, महामंत्री कसारीडीह मंडल सहित युवराज साहू, भोजकुमार साहू, अंकित साहू, बी.आर. निषाद, राघवेंद्र ध्रुव, टिकेश्वरी साहू, मुकेश यादव, रामकुमार ठाकुर, राजेंद्र साहू, यादवराम सेन, जयराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सभी ने शहीद डोमेश्वर साहू जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और “भारत माता की जय” तथा “शहीद डोमेश्वर साहू अमर रहें” के जयघोष के साथ श्रद्धांजलि दी।