
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के जामगांव आर में जोन स्तरीय पठनवीर दक्षता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जामगांव आर जोन के आठ संकुल—जामगांव आर, आगेसरा, बेल्हारी, सुरपा, पौहा, कनाकोट, भरर एवं मर्रा से लगभग 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की दक्षताओं का आकलन निर्धारित पाँच विधाओं—कहानी वाचन (अंग्रेजी), तेज पठन (अंग्रेजी), जादुई गणित, मानसिक गणित एवं सामान्य ज्ञान के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक विधा में निर्धारित मापदंडों के आधार पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप पाँचों विधाओं में दो-दो विद्यार्थियों सहित कुल 10 विद्यार्थियों का चयन विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कविता साहू, प्राचार्य, सेजस जामगांव आर के मार्गदर्शन के साथ संकुल समन्वयकों सुरेश महिपाल (जामगांव आर), टिकेश्वर गजपाल (आगेसरा), कमलेश साहू (बेल्हारी), टी.पी. यदु (पौहा), मनोज ठाकुर (सुरपा), भगवानी साहू (कानाकोट) एवं भरत साहू (मर्रा) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में रूपेंद्र शुक्ला, सरपंच जामगांव आर, अंगेश्वर साहू, एसएमसी अध्यक्ष सेजस जामगांव आर, सहित सभी संकुलों के शिक्षकगण, प्रतिभागी विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।