जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की सूत्र संचालिका माता भगवती देवी शर्मा एवं ‘अखंड ज्योति’ के जन्मशती वर्ष पर अनुयाज कार्यक्रम के तहत गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के तत्वावधान में विभिन्न ग्रामों में 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ग्राम बोदल, गुड़ियारी, आमालोरी,गाडाडीह, परसाही एवं सेलुद सहित आसपास के क्षेत्रों में संपन्न हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ एवं भगवत कथा का लाभ ले रहे हैं। आत्म कल्याण और विश्व कल्याण के मंगल भावों के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियाँ समर्पित किया जा रहा हैं।
शक्तिपीठ के समन्वयक अशोक सिंह एवं ट्रस्ट मंडल के सियाराम चंद्राकर ने बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस अनुयाज कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न गांवों से लोग परिवार सहित पहुंचकर यज्ञ में आहुति दे रहे हैं और शिव महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि समाज में संस्कार, सद्भाव और जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।