मातृभूमि की पुकार पर नवागांव बी के सपूत रवाना : ग्रामवासियों ने विजय तिलक कर भरी आंखों से दी विदाई…

जामगांव आर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीएएफ समेत सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों और अफसरों के अवकाश आगामी आदेश तक निरस्त कर दिए गए हैं।

पाटन ब्लॉक के सैनिक ग्राम नवागांव बी के भारतीय वायुसेना के जवान देवेंद्र साहू और इंडियन आर्मी के भोज यादव शनिवार को देश सेवा के लिए रवाना हुए। ग्राम पंचायत नवागांव बी की सरपंच कविता साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विजय तिलक कर उन्हें भावुक विदाई दी और मातृभूमि की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ग्राम प्रमुख महेश साहू, सोमसिंह साहू, अभिषेक सेन, कल्पना साहू, नेहा महलवार, तुषान्त टंडन, यशोदा साहू, पार्वती साहू, सरस्वती नेताम, ओमिन साहू, जयप्रकाश साहू, गजेंद्र साहू, त्रिभुवन साहू, नरेश सोनवानी, नीलकंठ यादव, भीषम साहू, झामन कुमार, दिलीप नेताम, सुभाष साहू, मनोहर साहू, चंदन महलवार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

गांव के 20 से ज्यादा सपूत विभिन्न मोर्चे पर-

जानकारी के अनुसार, नवागांव बी के करीब 20 से अधिक जवान केंद्रीय बलों में विभिन्न मोर्चों पर तैनात हैं। इनमें दयानद साहू,टहल नेताम, खिलावन ठाकुर, हीरामन साहू, सत्यवान साहू, ओमप्रकाश साहू, डोमन साहू, राजेश ठाकुर, नरेश सोनवानी, डोमेन्द्र साहू, पोषण साहू, ठामन साहू आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने सभी जवानों की सलामती और विजय के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *