छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में छग. महतारी के जयघोष से गूंजेगा नगर — 1 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पाटन में छग. महतारी के जयघोष से गूंजेगा नगर — 1 नवम्बर को विशेष कार्यक्रम, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को पाटन नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पंचायत पाटन द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में सुबह 8:00 बजे एसडीएम ऑफिस के पास पाटन–बठेना तिगड्डा मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, तथा नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर राज्य स्थापना दिवस की गौरवगाथा को स्मरण करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अस्मिता और विकास यात्रा का सम्मानपूर्वक उत्सव मनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *