पाटन। तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक आम चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुआ। कुल 98 इकाई के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुआ, जिसके बाद तत्काल मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में लालेश्वर साहू की अगुवाई में गठित “सामाजिक एकता पैनल” के सभी उम्मीदवारों ने शानदार विजय हासिल की। अध्यक्ष पद के लिए लालेश्वर साहू और दिनेश साहू (भक्त माता कर्मा पैनल) के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें लालेश्वर साहू ने 318 मतों के अंतर से विजयी होकर अध्यक्ष पद हासिल किया।
◆ अन्य पदों पर परिणाम इस प्रकार रहे —
उपाध्यक्ष (महिला): विमला साहू ने अंजिता साहू को 181 मतों से हराया,उपाध्यक्ष (पुरुष): दुलेश्वर साहू ने किशोर साहू को 55 मतों से पराजित किया। इसी तरह संगठन सचिव (पुरुष): सुरेन्द्र साहू ने उमेश साहू को 263 मतों से मात दी एवं संगठन सचिव (महिला): भुनेश्वरी साहू ने लीना साहू को 62 मतों से पराजित किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू ने परिणामों की घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही नव निर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं उनके पैनल के सभी पदाधिकारियों को सामाजिक जनों एवं उपस्थित अतिथियों ने हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन खेमलाल साहू ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू, निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश साहू, अशोक साहू (पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष), नारद साहू,धनराज साहू,गंगादीन साहू, दिलीप साहू, चंद्रिका साहू, अश्वनी साहू, राकेश साहू, गायत्री साहू, रामनारायण साहू, किशन हिरवानी, टेसराम साहू, हरिशंकर साहू, लाल सिंह साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।