जामगांव आर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवं वन एवं पर्यावरण स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने ग्राम जामगांव(आर) और कुम्हली में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हर गांव में अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभापति प्रणव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान “एक पेड़ मां के नाम” का समर्थन करते हुए क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे संरक्षण का संकल्प ले।
इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच विजय कुमार, मुकेश कुमार, बिहान समूह की महिलाएं, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।