“एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान से हरा-भरा होगा तरीघाट,विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

पाटन। ग्राम पंचायत तरीघाट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ग्राम सरपंच चंद्रिका साहू ने कहा, माँ के नाम एक पेड़ लगाकर हमें उसे पौधे से पेड़ बनने तक पालना और सेवा करनी चाहिए। जब ये पेड़ बड़े होंगे तो पूरा गांव, खेत-खलिहान हरे-भरे होंगे। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्षा के जल को घरों में सोख्ता गड्ढों के माध्यम से जमीन के अंदर पहुँचाकर जल स्तर बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ग्राम सचिव ज्ञान चंद चक्रधारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपसरपंच प्रकाश गोस्वामी, ब्लॉक क्वार्डिनेटर (वाटरएड) लोकेश साहू, पंच बेदाराम साहू, सोनू साहू, चेला राम सिंहा, रोहित गोस्वामी, अमरीका सिंहा, रुक्मिणी साहू, पार्वती यादव, वीना साहू, सेषु सिंहा, छगन साहू, और सुरेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *