दुर्ग में ऑपरेशन विश्वास: पुलिस का तड़के 4 बजे छापेमार अभियान — 300 घरों में दबिश, संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए, भारी पुलिस बल की कार्रवाई

दुर्ग में ऑपरेशन विश्वास: पुलिस का तड़के 4 बजे छापेमार अभियान — 300 घरों में दबिश, संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए, भारी पुलिस बल की कार्रवाई

दुर्ग। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस ने बुधवार तड़के प्रातः 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत की गई, जिसमें अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, अवैध हथियारों से आतंक फैलाने वाले तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्रवाई छावनी अनुविभाग क्षेत्र के देवार मोहल्ला, मछली मार्केट खुर्सीपार तथा दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के सिकोला भाठा में की गई।nपुलिस की विशेष टीमों ने लगभग 300 मकानों में दबिश दी। इस दौरान मिले तमाम संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए, जिनका डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।

इस अभियान में विभिन्न पुलिस थानों की टीमों के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के राजपत्रित अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी कार्रवाई की निगरानी की।nपुलिस का कहना है कि इस तरह की नियमित कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी, ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाकर शांति व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *