जामगांव आर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष 28 भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में जामगांव आर मंडल भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा स्थानीय किसान चौक में मौन जुलूस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित जनों द्वारा मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट के मौन प्रार्थना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की सहिष्णुता और संस्कृति पर हमला है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन ने कहा यह नृशंस हमला मानवता को शर्मसार करता है,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक कार्रवाई की मांग करे। जनपद सभापति प्रणव शर्मा ने कहा हिन्दू समाज को लक्ष्य करके इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया,अब हमें सोचना होगा कि कौन हिंदुस्तानी है और कौन आतंक का मौन समर्थक है । सभा के अंत में पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ कड़ा विरोध जताया गया और सभी ने भारत की एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,संयोजक निर्मल जैन, जनपद सभापति प्रणव शर्मा,जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,थाना प्रभारी राजकुमार लहरे,भाजपा नेता नरेश केला, भगवान सिंह चंद्राकर,योगेश्वर साहू, बेनीराम साहू,मनीष जैन,पूर्णेन्द्र सिन्हा,मेघनाथ सगरवंशी,राजेश चंद्राकर,मुकेश साहू,अरुण चंद्राकर,नरोत्तम साहू,अंगेश्वर साहू,देवाशीष बघेल युधिष्ठिर चंद्राकर, शेरसिंह श्रीवास,महेन्द्र साहू, उज्जवल केला सहित अन्य उपस्थित रहे।