सेजेस बेल्हारी के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स को मिले मेडल…

जामगांव आर । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पालक समिति के अध्यक्ष रफीक खान, सरपंच अमित अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,प्राचार्य वाय के साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे,इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं अंक सूची प्रदान की गई। कक्षा 11वीं हिंदी माध्यम में लुपिका ने 84.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नवमी कक्षा हिंदी माध्यम में शुभांगी ने 90.16% अंकों के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। नवमी अंग्रेजी माध्यम में सोनम प्रजापति ने 96% अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री साहू ने मेहनत को सफलता की कुंजी बताया एवं विद्यार्थियों को परिश्रम की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका खुशबू मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन नीता वर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम में समस्त शिक्षक, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *